Thursday, February 22, 2018

उत्तम जीवन के साधन - स्वास्थ्य, नैतिकता एवं योग

सुबह सवेरे जल्दी उठकर, नमन करो इन तीन को ।
जो हमारा पालन करते हैं, माता, पिता, जमीन को।।
फिर व्यायाम करो एक घंटा, होगी सबकी खैर ‌।
अति उत्तम है सबको करना, सुबह-सुबह की सैर।।१।।

नाश्ता करना तुम जो, जाते हो भूल "गुरू"।
कमज़ोरी शरीर में, हो जाती बस यहीं शुरू।
विषाणु-जीवाणु भी, करते हैं तांक-झांक।
उसी जीव में जाते हैं, जो होता सूखा बांस।।२।।

हरी सब्जियां, लाल टमाटर, मूली गाजर खाएंगे।
दाल-चावल, रोटी से, सतरंगी थाल सजाएंगे।
ताकतवर बनकर जब भी हम सब, लड़ने कहीं भी जाएंगे।
खली-महाबली भी हमसे, कभी जीत न पाएंगे।।३।।

इन्द्रधनुष के सब रंगों से, जीवन को दो रंग।
बच्चों के टीके लगवाकर ; कर दो बीमारी को दंग।
उल्टी-दस्त यदि आए बच्चों को; तो दो ORS का घोल।
Zinc tablets और Vitamins ;कर देंगे गोल-मटोल।।४।।

उत्तम भोजन, योगासन से ; जीवन में खुशियाँ लाएंगे।
स्वच्छता और टीके सात , बीमारी दूर भगाएंगे।
खेल-कूद के मैदानों में, गीत जीत का गाएंगे।
ध्यान लगाकर पढ़कर सब , भारत का मान बढ़ाएंगे।।५।।

रचनाकार-निखिल देवी शंकर वर्मा
अध्ययनरत-लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ।
© Copyright 2018
All rights reserved.
e-mail: nverma161094@gmail.com



Sunday, February 18, 2018

कैसा हो वीरों का विजय पथ ?

।। कैसा हो वीरों का विजय 🏆 पथ?  ।।
-------------------------------------------------
१५ जून २०१६ को रचित मेरी यह कविता आपको संघर्षपूर्ण जीवन के प्रति आशान्वित करने का प्रयास करती हुई  व महान व्यक्तियों के द्वारा स्वयं ही जीवन में संकटों को स्वीकार कर, उनका जीवन-लक्ष्यों की प्राप्ति के मार्ग में स्वागत कर, जीत हासिल करने में ही सच्ची वीरता का भाव होने की बात कहती हुई; भाग्य की प्राप्ति को, संघर्ष से प्राप्त विजय के समक्ष गौण बतलाती है। प्रस्तुत है तरंगिनी-श्रृंखला-१० की मेरी यह कविता "कैसा हो वीरों का विजय पथ? "
                                                                             
पग-पग संघर्ष तुम्हारा है।
जीवन पथ काँटों की माला है।।
किसी को कृन्दन, किसी का वन्दन।
काँटों का आचरण निराला है।।१।।
                                     
प्रकृति व भाग्य :-

"कमजोर" पथिक आना चाहो,
तो फूलों की सेज बिछी राहों में|
सुन्दर बगिया, कितनी नदियाँ ;
अमृत की झील बड़ी राहों में।। २।।                             

थोड़े पत्थर तुम हटा देना।
चुन-चुनकर फूल 💐 सजा लेना।
कुछ रेतीली भूमि पर भी,
अपनी बगिया महका देना।।३।।                                                 
सीधे चलना तुम राहों पर,
कदमों  को पुनः बढ़ा देना।
कुचले-सूखे फूल हटाकर,
नवकलियों को बिखरा देना।।४।।

काँटों का दर्द नहीं सहना,
फूलों का हार गले पहनो।
चलकर, मंजिल जब तुम पाओगे,
"हीर-रत्न" कहलाओगे।।५।।

वीर पथिक :-

स्वीकार तुम्हारा याराना।
रत्नों में श्रेष्ठ हमें बनना ।
पर ना••••••मैं "कमजोर"नहीं।
मंजिल से दूर ,........."मजबूर" नहीं।।६।।

डर मेरा दूर हुआ सब से।
मन मेरा "शूर" हुआ अब से।
अनजानी-पथरीली राहें ,
मुझको ढूंढ रहीं कब से।।७।।

काँटों से प्रेम हमारा है ,
इसमें ना दोष तुम्हारा है।
जीत भी वही , जश्‍न भी वही।
पर राहों पर # पद्चिन्ह हमारा है।।८।।

फूलों की "अपनी" बगिया में ,
काँटों को स्वयं बिछाऊँगा ।
कदमों से बहे "रक्त" मेरे ,
उससे # पद्चिन्ह बनाऊँगा।।९।।

संघर्ष मेरा यह जीवन हो,
उसमें आलंबन-उद्दीपन हो।
हाँ••••••मेरा उत्थान जरूरी है ,
पर संघर्षों से कभी न दूरी है।।१०।।

स्वादहीन कोमल राहों पर चल,
मैं "हीर- रत्न" कहलाऊंगा ।
गुजरा यदि कंटकाकीर्ण राहों पर,
"श्रेष्ठ- रत्न" बन जाऊंगा ।।११।।

रचनाकार-निखिल देवी शंकर वर्मा
अध्ययनरत-लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ।
© Copyright 2018.
All rights reserved.
e-mail: nverma161094@gmail.com

Friday, February 9, 2018

Youth : The Destiny of Modern India

     India is a country where we have more than 50% population coming under youth category. By 2027, we will have the largest workforce in the world as the new survey of Bloomberg News Analysis stated and the dominance of this workforce will remain somewhat same till 2050. Therefore, the present and upcoming decades of 21st century welcome India and provide us a fair golden chance to reach towards our goals and to show the talent of our leadership in every sphere of international competitions.
       Youth are the most energetic part of any population.These are the building materials of the nation in which the foundation pillars are already laid by the veterans. In the words of American scholar Henry James, " Youth is the joy, a little bird that has broken out of the eggs and is eagerly waiting to spread its wings in the sky of freedom and hopes."
   Despite having the most fruitful resources, immense opportunities, strong base and critical thinking and high energy; the future of India can't be exactly predicted for there is a fierce competition in the world and the challenge before us  is the best organization of these resources. Still, we think we can, we will, we do. It is not because of any planning that  we have made. It is only for we have the sparkling eyes that are hoping for the future; energetic minds that has storming power to change the global scenario and enough passion and dedication towards our country that provides us the aim to do what is unexpected and is above our potential.
     Youth has fresh creative ideas and perspectives which can be very helpful in finding solutions to the developmental problems. They are trend breakers, thoughtful and curious. They are free from orthodox mindset and they think critically with flexible approach in decision making. They have the ability to take risks and challenges and have high hopes to rise.
      Yet the challenges before us are not small. The hindrances and constraints which are restricting our youths from progressing freely needs serious attention. The problem regarding employment opportunities is the core issue round which all other problems are interwoven. To handle such a huge workforce is itself the biggest challenge before our government too while making policies regarding that. The agriculture sector, service sector and industrial sector have their own limitations in providing employment. So, we have to focus on the concept of Self Employment and Skill development to mitigate the problems in a positive way.
      Do our youths have enough patience? Fear to lose while doing something new when failed once, twice, thrice and so on is also a constraint as it is social and emotional issue. Family also acts a pressure group for them. Everyone of us know that youths are emotionally weak, therefore, anything negative can create an atmosphere of frustration and desperation which often misleads them to become addicted to drugs and alcohol and to commit the worst attempts like suicide.
        So, we have to look better on our vision and take care of the best resources that we have. If we want their better application we have to work on three major issues:-
1- Education        
2- Health
3- Employment
We have to focus on quality rather than quantity. We must make them realise of the  power in them and we need to focus on the risk taking abilities in them. We have to act like Jambvant made Hanuman realize his power in Ramayan : "का चुपि साधि रहा बलवाना।" Also, we must avoid making our youths backlogs of petty political mindset of spreading hatred through social media.
         We have to just enlight their inner flame as Swami Vivekananda in his poem "The Songs of Free"  wrote :-
"The cloud puts forth its deluge strength;
 When lightening cleaves its breast.
 When the soul is stirred to its inmost depth,
Great ones unfold their best."
           We have to definitely do these things without wasting time if we want to achieve desired goals. "शौक-ए-दीदार अगर है तो नज़र पैदा कर।" If these things are done, no one can stop India from becoming the world leader and having the title of "VISHWAGURU". We just have to dream and dream that never let us sleep.
                           Thank you!!!

Author - Nikhil DS Verma
University of Lucknow, Lucknow, India
e-mail : nverma161094@gmail.com
© Copyright 2018
All rights reserved.

Thursday, February 8, 2018

मेरी माँ

"यूं तो कहते हैं बहुतेरे, दुनिया बहुत बड़ी है गोल।
पर मेरी माँ के आँचल में, सिमटा मेरा सब भूगोल।।"
______________________________________
खुद की एक तस्वीर बनाई थी मैंने,
खुद से कुछ लकीरें उभर आईं।
अपने आँचल की छाँव लेकर,
इस कड़ी धूप में मेरी ' माँ ' आई ।।१।।

सादगी उस 'मन' की,श्रम भरे जीवन की।
कोई थकावट भी 'ना',
उनके चेहरे पर नज़र आई'।
हाँ,अपने आँचल की छाँव लेकर,
इस कड़ी धूप में मेरी ' माँ ' आई।।२।।

जब भी कोई कठिनाई मेरे पास आई,
चेहरे पर मेरे, कभी उदासी छाई।
रोककर उसका रास्ता, सबसे पहले,
मेरी राहें भी उसने माकूल बनाईं।
हाँ,अपने आँचल की छाँव लेकर ,
इस कड़ी धूप में मेरी ' माँ ' आई।।३।।

मैंने थाली से अपनी, सारे पकवान गिरा डाले |
चाहे लोगों की नजरें,उन पर आकर ललचाई।
तेरे हाथों से बनी "रोटी" ना थी,
जिसको खाकर मेरे मन ने सदैव तृप्ति पाई।
हाँ,अपने आँचल की छाँव लेकर,
इस कड़ी धूप में मेरी "माँ" आई ।।४।।

आज फिर से गोद में लेटकर,
बचपन की याद आँखों में नजर आई।
ना छत होगी गर कभी जीवन में,
देना मुझको अपने चरणों में जगह माई ।
हाँ,अपने आँचल की छाँव लेकर,
इस कड़ी धूप में मेरी "माँ" आई।।५।।

इक डोर है,तेरे मेरे जीवन की ।
हम "जीत" लेंगे अपनी ,आपका साथ पाकर, माई ।
संकल्प इस मन का ; जीवन से तेरे,
दूर कर दूँ ये कष्टप्रद, उदासी छाई।
हाँ,अपने आँचल की छाँव लेकर,
इस कड़ी धूप में मेरी  "माँ" आई।।६।।

Poet: Nikhil Verma 
Tarangini Series ,          Dated: 26/06/2016
© Copyright 2018.        All rights reserved.
e-mail : nverma161094@gmail.com



Friday, February 2, 2018

"आधुनिक स्वर"


सिंह की गर्जन जो हो, विश्वास उठकर बोलता है।
कूजती कोयल का स्वर, पट-प्यार दिल के खोलता है।
उठती लहरों के नृत्य पर, अम्बु-जलधर झूलता है।
दूतिका पवन की सरसराहट, से खलिहान-आँचल डोलता है।।१।।
कड़कड़ाती दामिनी ,जब सीना चीर दे आकाश का,
मिलन को तब ही तो आतुर ,हो राधिका घनश्याम से।
गरजते जब मेघ, अपना रूप लें विकराल धर,
तब ही तो इस धरा पर, प्रेमाश्रुओं की बरसात हो।।२।।
कोरा कागज क्या कहेगा, शब्द हिय के उद्गार के,
नयन भी न समझते ,स्वर नयन की पुकार के।
आज के युग की कहानी में भ्रमर, गुंजार कर नायक बने,
अश्रुओं की अवहेलना यह मूक मृग कैसे सहे???।।३।।
रचनाकार- निखिल वर्मा
कार्यरत- भारत मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय।                                               
 Copyright ©️ 2018                                                    
All rights reserved.